ऋषिकेश- उत्तराखंड में टाटा ग्रुप करेगा 4000 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देश की नामी कंपनी टाटा ग्रुप ने अपने कर्नाटक स्थित प्लांट में एनपीएस व एनएटीएस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस संबंध में टाटा समूह जल्द ही राज्य में भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।
उत्तराखंड के नियोजन विभाग को इस संबंध में टाटा ग्रुप से एक पत्र मिला है। समूह ने इस पत्र में कर्नाटक स्थित प्लांट में उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों के लिए एनपीएस और एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत वेकैंसी निकाले जाने की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया कि टाटा समूह जल्द ही राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगा। बताया गया कि समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तराखंड से 4000 महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की विज्ञप्ति निकाली है। समूह चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय ने इस बारे में राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट एवं नोडल फॉर ईएपी सुमंता शर्मा को यह पत्र भेजा है। पत्र के अनुसार एनएपीएस एवं एनएटीएस कार्यक्रम के अंतर्गत टाटा के होसुर, तमिलनाडु व कोलार, कर्नाटक स्थित कंपनी के प्लांट्स के लिए यह रिक्रूटमेंट किया जाना है। एनएपीएस के लिए अहर्ता कक्षा 10 वीं अथवा 12 वीं उत्तीर्ण रखी गई है। जबकि एनएटीएस के लिए कक्षा 10, कक्षा 12 व आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। नियुक्ति के लिए अभ्यथी को नॉलेज टेस्ट, बीड टेस्ट, पीडीटी (साइको डाइग्नोस्टिक टेस्ट) देना होगा।
टाटा कंपनी के पत्र के अनुसार चयनित युवाओं को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में नियुक्ति दी जाएगी। युवाओं को निर्धारित वेतन के साथ ही रहने, खाने व आने-जाने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा भी कंपनी पॉलिसी के तहत तमाम अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के अलावा निजी व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। युवाओं को देश-विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News