ऋषिकेश- विधानसभा सत्र ड्यूटी के लिए निकले देहरादून में तैनात कांस्टेबल का अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ विधानसभा सत्र ड्यूटी के लिए गैरसैंण निकले देहरादून में तैनात आरक्षी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात सप्तऋषि फ्लाईओवर पर कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। वहीं शव के पास ही उसकी कार भी खड़ी थी जिसके अंदर वर्दी और अन्य सामान था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए निकला था लेकिन वो ड्यूटी नहीं पहुंचा जिसके बाद कांस्टबेल की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। वहीं अब यह जानकारी मिली कि उसका शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News