ऋषिकेश- हरिद्वार के डीएम ने राज्यपाल को भेंट की एक विशेष कॉफी टेबल बुक

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार _ हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल को एक विशेष कॉफी टेबल बुक ‘दि एटर्नल लॉर्ड ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की। यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है और उत्तराखण्ड में इस प्रकार की पहली किताब है, जिसमें भगवान शिव के लगभग सभी प्रमुख मन्दिरों की विस्तृत जानकारियां प्रस्तुत की गई हैं। इस पुस्तक का उद्देश्य न केवल भगवान शिव के आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक, और ऐतिहासिक पहलुओं को उजागर करना है, बल्कि उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक और सामाजिक परिप्रेक्ष्य में उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति की जानकारी भी प्रदान करना है। पुस्तक में विशेष रूप से उत्तराखण्ड के कुमाऊँ और गढ़वाल क्षेत्रों के प्रमुख शिव मन्दिरों का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें पंच केदार धाम, जागेश्वर, और बेजनाथ जैसे प्राचीन शिव मन्दिरों के मिथकीय और लोक आधारित पहलुओं को विस्तार से दर्शाया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News