ऋषिकेश- कौन कर रहा 500 करोड़ खर्च कर धामी सरकार को गिराने की प्लानिंग, निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के बयान‌ से सदन में हड़कंप

त्रिवेणी न्यूज 24
गैरसेंड _ हरिद्वार की खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को सब जानते हैं क्योंकि पहले वो‌ पत्रकार रह चुके हैं। उमेश शर्मा के बयां‌ से हड़कंप मच गया है क्योंकि ये वहीं पत्रकार हैं जिनके कारनामे से कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी।
सदन में उठाऐ सवाल पर विधायक ने कहा कुछ ऐसी राजनीतिक ताकते हैं जो 2016 में सरकार गिराने की घटना का बदला धामी सरकार से लेना चाहती है जिसके लिए उन्हें चाहे 500 करोड़ रुपए भी खर्च करने पड़े तो भी वो पीछे नही हटेंगे।
सदन में दिए गए इस बयान पर विधायक उमेश शर्मा ने बाहर निकल कर मीडिया में बयान देते हुए कहा हमने सदन में यह मुद्दा उठाया है और कहा जो लोग यह कह रहे हैं कि हम सरकार से बदला लेंगे हम ये सरकार पलट देंगे। ऐसे लोगों से मेरा कहना है कि हमारे सरकार से मतभेद हो सकते है लेकिन मन भेद नहीं है और हमारी प्रदेश के प्रति निष्ठा में कमी भी नही है यदि कोई सरकार की तरफ आँख उठाकर देखेगा उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा।बता दें कि निर्दलीय विधायक उमेश कुमार 2022 से पहले वरिष्ठ पत्रकार थे और उन्ही की पत्रकारिता की वजह से 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार गिर गयी थी और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो गया था। आज‌ वही निर्दलीय विधायक के रूप में सरकार को बचाने के लिए ऐसी ताकतों को मिट्टी में मिलाने की बात कर रहे है। क्या उमेश शर्मा सरकारको चेता रहे हैं‌ या‌ा भाजपा में शामिल‌ होने की मंशा लिए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News