ऋषिकेश- संस्कृत सप्ताह के समापन पर छात्रों ने किया विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ संस्कृत सप्ताह के समापन पर श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश पूर्वाल ने दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके पश्चात छात्रों ने संस्कृत भाषा में सरस्वती वन्दना,स्वागत गीत,विभिन्न संस्कृत गीत प्रस्तुत किये। साथ ही भाषण के माध्यम से संस्कृत भाषा का महत्व बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर ओम प्रकाश पूर्वाल ने कहा कि संस्कृत सप्ताह पर विद्यालय में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसके अन्तर्गत श्रावणी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विद्यालय मे 40 नये ऋषिकुमारों का उपनयन संस्कार के साथ ही विद्यालय स्तर पर सूत्र अन्त्याक्षरी, श्लोक अन्त्याक्षरी, आयोजित की गई। साथ ही छात्रों में परस्पर संस्कृतमय वातावरण तैयार करने के लिए छात्रों ने गंगा का महत्व, तीर्थ नगरी ऋषिकेश का महत्व एवं काँवड यात्रा आदि विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि श्रावणी पूर्णिमा संस्कृत दिवस से तीन दिन पूर्व और तीन दिन बाद संस्कृत सप्ताह पूरे भारत वर्ष में बडे हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस अवसर पर श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी अध्यपाकों छात्रों को संस्कृत सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से नवीन छात्रों को विशेष लाभ होता है और उनके अन्दर मंच पर प्रस्तुति देकर आत्म विश्वास पैदा होता है। उन्होंने सभी छात्रों को अनुशासन में रहकर संस्कृत भाषा के अध्यनन करने की प्रेरणा दी। आचार्य शान्ति प्रसाद डंगवाल एवं आचार्य सुभाष चन्द्र डोभाल के संचालन में चल रहे इस कार्यक्रम में आचार्य कामेश्वर लसियाल, आचार्य बिपिन बहुगुणा, आचार्य हर्षपति धस्माना, आचार्य मनोज पैन्यूली, श्रीमती पूनम खरोला, श्रीमती प्रियंका सेमवाल, सुरेन्द्र शर्मा ,सुभाष प्रसाद नौटियाल, बालीराम सहित सभी कध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News