ऋषिकेश- दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूबा

त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेती _ मुनिकीरेती के तपोवन क्षेत्र में दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया हरियाणा का युवक गंगा में डूब गया। पुलिस व एसडीआरएफ ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि पानीपत हरियाणा निवासी दो युवक सोमवार को प्राइवेट टैक्सी बुक कर ऋषिकेश आए थे। दोनों युवक मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत सच्चा धाम घाट पर नहाने के लिए रुके थे। नहाते समय आनंद शर्मा (25) निवासी तहसील कैंप थाना सेक्टर-6 पानीपत, हरियाणा तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया।
एसडीआरएफ व जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। कई घंटे के सर्चिंग के दौरान कोई पता नहीं चल सका। बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि दोनों युवक ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News