ऋषिकेश- उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल का जताया आभार
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने के विधेयक को राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य आंदोलनकारी मंच ने शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल का आभार जताया। साथ ही उम्मीद जताई कि एक समान निधि और छूटे आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण भी जल्द होगा। शहीद स्थल पर राज्य आंदोलकारी मंच मसूरी की ओर से आयोजित बैठक में उत्तरांखड राज्य आंदोलकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती व सलाहकार केशव सकलानी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मंच ने 2013 से इस लडाई को लड रहा है, धरना, प्रदर्शन किया व घेराव किया, लेकिन पिछले सत्र में प्रदेश की धामी सरकार ने इसे पास किया व राज्यपाल को भेजा व उन्होंने भी इसे स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उत्तराखड राज्य निर्माण में मसूरी ने अहम भूमिका निभाई व राज्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि मसूरी आंदोलनकारी मंच ने देहरादून आंदोलनकारी मंच के संघर्ष का विशेष आभार व्यक्त किया जिसके लिए वह आभारी है वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि खटीमा व मसूरी से जो आंदोलन की जो ज्वाला भड़की उससे राज्य मिला। इसी कडी में जो क्षैतिज आरक्षण के लिए आंदोलन किया जिस पर रक्षा बंधन के दिन यह तोहफा दिया इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित जो इससे जुडे रहे उन सभी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। इस मौके पर केशव नौटियाल, शूरवीर भंडारी, अनिल गोदियाल, प्रदीप भंडारी, पूरण जुयाल, बिजेंद्र पुंडीर, सोबन सिंह पंवार, जगदीश भटट, गोविंद नौटियाल, विजय रमोला, नरेंद्र पडियार, राम किशन राही, संजय टम्टा, श्रीपति कंडारी सहित आंदोलनकारी मौजूद थे।
