ऋषिकेश- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश में दिखा भारत बंद का असर

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तर प्रदेश _ एससी-एसटी में सब कैटेगरी से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद का असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिला हैं। भारत बंद के आह्वान पर बहुजन समाज पार्टी और अन्य संगठनों के लोग विभिन्न जिलों में प्रदर्शन किया। दुकानें बंद करवाई गई और मार्केट नही खोलने की अपील की गई। भारत बंद का असर, हाथरस, हापुड़, आगरा जैसे जिलों में दिखा।
उधर, पुलिस भी मौके पर नजर बनाए हुई थी। दूसरी ओर प्रयागराज और आसपास के जिलों में भारत बंद पूरी तरह बेअसर रहा। सामान्य दिनों की तरह ही सड़कों पर दुकाने खुली और आवाजाही हो रही है।
बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता दोपहर 12:00 बजे जुलूस की शक्ल में पार्टी दफ्तर से कलेक्ट्रेट तक गए कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। वाराणसी में आज दोपहर 12 बजे भारत बंद के आह्वान पर वाराणसी के कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से लेकर सर्किट हाउस तक बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक मार्च निकाला गया। सपा चीफ अखिलेश यादव ने इस मामले पर कहा कि आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के ख़िलाफ़ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी। सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा. जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News