ऋषिकेश- ई रिक्शा व ई-ऑटो चालकों ने फूंका परिवहन सचिव का पुतला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ रिक्शा व ई-ऑटो चालकों ने चंद्रभागा पुल से शिवानंद गेट तक पैदल चलकर जुलूस निकाला। उसके बाद उन्होंने रामझूला क्षेत्र में शिवानंद गेट के पास परिवहन सचिव का पुतला फूंका। रामझूला और तपोवन तक ई-रिक्शा व ई-ऑटो को जाने देने की मांग की कहा कि वाहनों को लेकर तीन दिन में फैसला नहीं लिया जाता है तो वह हाईवे जाम करेंगे।
दोपहर 12 बजे ई-रिक्शा, ई-ऑटो चालक शिवानंद गेट पर एकत्रित हुए। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह से मुनिकीरेती पुलिस की ओर से ई-रिक्शा और ई-ऑटो को कैलाश गेट से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। जिससे ई-रिक्शा, ई-ऑटो चालक के सामने रोजी रोटी का संकट आ गया है। रोकने का कारण परिवहन सचिव का आदेश बताया जा रहा है। कहा कि यदि दो-तीन दिन में रामझूला, तपोवन तक वाहनों को लेकर कोई फैसला न लिया गया तो ई-रिक्शा, ई-ऑटो चालक हाईवे जाम करने को विवश होंगे।
ई-रिक्शा संचालकों ने रामझूला, लक्ष्मण झूला व जानकी झूला तक जाने की अनुमति व स्टैंड की मांग भी की। चेतावनी दी कि स्टैंड नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा। पुतला फूंकने वालों में राजीव बड़थ्वाल, संजय शर्मा, राकेश मंडल, परविंदर सिंह पम्मा, निक्की, नीरज, श्यामल, शिव, राधेश्याम, विनोद पांडे, विवेक, पंकज पांडे आदि शामिल रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News