ऋषिकेश- एलटी भर्ती परीक्षा में नकल कराने की कोशिश कर रहे 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा(एलटी) में नकल कराने की कोशिश को नाकाम किया और गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। मुख्यमंत्री द्वारा सभी परीक्षाओं को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने एवं परीक्षाओं में सुचिता बनाए रखने के लिए दिए गए कड़े दिशा निर्देशों अनुरूप एसटीएफ लगातार निगरानी कर रही है। गिरोह के मास्टरमाइंड और उसके सॉल्वर साथी को “यूकेएसएसएससी की सहायक अध्यापक एल०टी०(मैथमेटिक्स) की परीक्षा” में धांधली करने से पहले ही उत्तराखंड एसटीएफ ने फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार किया। गिरोह का मास्टरमाइंड 12वीं पास है। पूर्व में जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश से भर्ती परीक्षा की धांधली में उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा जेल भेजा जा चुका है। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी प्रकार की राज्य स्तरीय सेवाओं की भर्ती परीक्षा को पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु सभी जांच एजेंसी को पूर्व में ही कड़े दिशा निर्देश निर्गत किए गए हैं, जिसके अनुपालन उत्तराखंड एसटीएफ ने द्वारा भी सभी भर्ती परीक्षाओं में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने और सुचिता बनाए रखने के लिए अपनी सतर्क निगरानी रख रही है। इसी क्रम में कुछ समय पहले उत्तराखंड एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश का रहने वाला एक व्यक्ति उधम सिंह जिसका भर्ती परीक्षा में नकल कराकर पास कराने का अपना एक गिरोह है, जो भिन्न-भिन्न राज्यों में समय समय पर आयोजित होने वाली अलग-अलग प्रकार की परीक्षाओं में अपने साथियों के साथ परीक्षा में नकल कराकर पैसे लेकर अभ्यर्थियों को पास कराता है। इस व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली कि यह व्यक्ति अपने एक साथी के साथ आयोजित की गई उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की सहायक टीचर /एल०टी० की भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी की जगह अपने साथी (सॉल्वर) को बिठाकर उसकी परीक्षा दिलवाएगा। इस एबज में 16 लाख में सौदा तय किया गया है। उधम सिंह के सम्बन्ध में जानकारी यह भी मिली कि उधम पूर्व में भी फर्जी भर्ती कराने के अपराध में अपने साथियों के साथ थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश से जेल जा चुका है, इस सूचना पर एसटीएफ द्वारा गहनता से जांच शुरू की गई तथा उपरोक्त दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी एसटीएफ टीमों को हरिद्वार में तैनात कर दिया गया तथा इस दौरान इन एसटीएफ टीमों द्वारा नकल गिरोह की सरगना उधम सिंह एवं उसकेअन्य साथी की के संबंध में काफी सूचना एकत्रित कर ली गई। जिनके आधार पर हरिद्वार मायापुर स्थित परीक्षा केन्द्र एस०वी०एम० इण्टर कॉलेज के बाहर से इस गिरोह का मास्टरमाइंड/ सरगना उधम सिंह एवं उसके बिहार के रहने वाले साथी अनुपम कुमार जो कि परीक्षार्थी की जगह बैठकर पेपर सॉल्व करने वाला था,दोनों को इस परीक्षा में गड़बड़ी करने से पहले ही गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अधिनियम 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराकर कल देर रात कोतवाली हरिद्वार में दाखिल किया गया है।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियोंके नाम –
1- उधम सिंह पुत्र सुखपाल सिह निवासी ग्राम चकबन्दी थाना सरघना जिला मेरठ उ०प्र०|
2- अनुपम कुमार पुत्र बनारस प्रसाद निवासी निकट देवनारायण मार्केट, ओम साई अस्पताल के पीछे, मोहल्ला रामकृष्णा नगर, थाना रामकृष्णानगर, जनपद पटना, बिहार।
गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम का विवरण–
1- निरीक्षक अबुल कलाम, 2- निरीक्षक नन्द किशोर भट्ट, 3-उ०नि० विपिन बहुगुणा, 4-उ०नि० यादविन्दर सिंह बाजवा,- 5- उ०नि० विद्यादत्त जोशी, 6-अपर उ०नि० देवेन्द्र कुमार भारती, 7-अपर उ०नि० संजय मेहरोत्रा, 8-हे०कॉ० देवेन्द्र ममगांई,9- हे०कॉ० संजय कुमार, 10-हे०कॉ० महेन्द्र नेगी, 11-कॉ० नितिन कुमार 12-कॉ० मोहन असवाल एस०टी०एफ० उत्तराखण्ड देहरादून व 13-उ०नि० विक्रम सिंह बिष्ट 14-कॉ0 1353 मुकेश उनियाल चौकी मायापुर थाना कोतवाली नगर हरिद्वार।

%d bloggers like this:
Breaking News