ऋषिकेश- 22 अगस्त को होने वाले घेराव में बड़ी संख्या में देहरादून पहुँचेंगे ऋषिकेश के कांग्रेस जन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों (ईडी, सीबीआई, आईटी आदि) का लगातार दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षी दल के नेताओं के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग तथा मोदी सरकार द्वारा अपने साथी पूंजीपतियों को दिए जा रहे संरक्षण के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस जनों द्वारा 22 अगस्त को देशभर के ईडी कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन एंवम् घेराव कार्यक्रम किया जायेगा ताकि देश में इस तानाशाह सरकार द्वारा किये जा रहे अवैधानिक कार्यों के विरोध में हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता बुलंद आवाज के साथ इस भ्रष्ट सरकार को घेरने का काम करेगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में भी 22 अगस्त को देहरादून में विशाल प्रदर्शन के साथ ईडी कार्यालय का घेराव किया जायेगा। जिसमें ऋषिकेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस जन घेराव को देहरादून की ओर कूच करेंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News