ऋषिकेश- निधन के बाद भी दो नेत्रहीनो के जीवन में उजाला कर गई विमला अग्रवाल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आशुतोष नगर निवासी 71 वर्षीय विमला अग्रवाल अपनी सांसारिक यात्रा समाप्त कर सावन माह शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन साकेत धाम प्रस्थान कर गई ।
लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के सुरेंद्र कथूरिया ने बताया कि अग्रवाल के निधन पर उनके पड़ोसी राजीव अरोड़ा ने उनके पति पवन अग्रवाल व पुत्र लोकेश अग्रवाल को नेत्रदान के लिए प्रेरित कर नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग को सुचित किया। नारंग ऋषिकेश आई बैंक की टीम में पवन नेगी और डॉक्टर पंक्ति के साथ उनके निवास पर पहुंचे ,जहां टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। निवास पर शोक प्रकट करने पहुंचे देवपाल चावला, इंद्रप्रकाश अग्रवाल,हिमांशु अग्रवाल ने नेत्र दान के पुनीत कार्य के लिए परिवार को साधुवाद दिया। लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा के अनुसार क्लब द्वारा चलाए जा रहे नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश टीम का यह 352 वां सफल प्रयास है जिससे 700 से अधिक व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News