ऋषिकेश- उत्तराखण्ड परिवहन निगम का सहायक महाप्रबन्धक 9000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
काशीपुर – पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण और हेम चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबन्धक अनिल कुमार सैनी को 9,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि उसकी 03 अनुबन्धित बसों के संचालन के लिये मुझसे 3,000 रूपये प्रति बस के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है।
शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये गये और ट्रैप टीम का गठन किया गया।शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज सहायक महाप्रबन्धक अनिल कुमार सैनी, उत्तराखण्ड परिवहन निगम काशीपुर निवासी निकट प्राइमेरी स्कूल केशवनगर थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम द्वारा रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के आवास की खाना तलाशी की जा रही है व पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News