ऋषिकेश- उत्तराखंड में बड़ी रैली करने की तैयारी में कांग्रेस, कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राहुल गाँधी और मल्लिकार्जुन खडगे

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में मंगलौर और बदरीनाथ उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस को बल‌ मिला है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को शाबाशी दी गयी है। वहीं अब केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव है और साथ ही निकाय चुनाव भी है जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 से 20 सितंबर के बीच में कांग्रेस के दिग्गजों का दौरा प्रस्तावित है। चुनाव से पहले कांग्रेस कमेटी देहरादून में दोनों नेताओं की बड़ी रैली कराने की तैयारी कर रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी देशभर में अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसके तहत सितंबर माह में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का उत्तराखंड का दौरा प्रस्तावित है।पार्टी हाईकमान से इसकी सहमति मिल चुकी है। 15 से 20 सितंबर के बीच में उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून में जनसभा कराने की तैयारी की जा रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News