ऋषिकेश- पारस पब्लिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पारस पब्लिक विद्यालय के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी मोहनानंद, प्रधानाध्यापिका श्रुति शर्मा, प्रबंधक राम रतन रतूड़ी ने ध्वजारोहण और राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वामी ने शहीदों की सहादत पर श्रद्धांजलि स्वरूप देश सेवा के साथ स्वच्छता और संस्कारवान होने की प्रेरणा दी। प्रबंधक ने बच्चों को सहज और साधारण जीवन पद्धति के साथ समजपयोगी एवं राष्ट्र प्रथम याद रखने का संकल्प दोहराया।

विद्यालय के चार सदन डायमंड, सफायर, एमराल्ड और रूबी सदन के बच्चों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत की। बच्चों ने चक दे इंडिया ,देश रंगीला, भारत की बेटी, वंदे मातरम आदि देश भक्ति गानों पर प्रस्तुति दी। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा देशभक्ति नाटक था जिसमें देश के वीर सैनिकों के बलिदान, त्याग और में अदम्य साहस का बड़ा ही भावात्मक प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक ने विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं मेडल,ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रुति शर्मा ने बच्चों को देश के प्रति कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई ।

%d bloggers like this:
Breaking News