ऋषिकेश- विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने अमित शाह से मुलाकात कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा की उठाई मांग
त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए ‘तत्काल अपरिहार्य कार्रवाई’ करने का आग्रह किया। बता दें कि बांग्लादेश में सोमवार को प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद से कई हिंदू मंदिरों, हिंदू समुदाय के लोगों के घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की गई है। नौकरियों में विवादास्पद कोटा प्रणाली को लेकर शेख हसीना नीत सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद देश में अव्यवस्था का माहौल हो गया था।
हिंदुओं की पीड़ा से अवगत कराया _
विश्व हिंदू परिषद की ओर से जारी में एक बयान में कहा गया बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार हमले और उत्पीड़न की घटनाओं से चिंतित, VHP के अध्यक्ष आलोक कुमार और महासचिव बजरंग बागड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उनसे पड़ोसी देश में संकटग्रस्त समुदायों की सुरक्षा के लिए तत्काल अपरिहार्य कार्रवाई का अनुरोध किया। मुलाकात के बाद बागड़ा ने कहा कि VHP अध्यक्ष और उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की हत्याओं, आगजनी और अन्य रूपों में अमानवीय उत्पीड़न को लेकर भारत में हिंदू समाज की ‘पीड़ा और परेशानी’ से शाह को अवगत कराया।
