ऋषिकेश- राज्य में एआई टेक्नोलॉजी का रोड मैप तैयार- पुष्कर सिंह धामी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मिशन को सफल बनाने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने की घोषणा की। कहा कि एआई के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर मंथन करना होगा।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित एआई पर आधारित सेमीनार में सीएम धामी ने प्रतिभाग किया। कहा कि ए.आई. के सहयोग से इकोलॉजी, इकोनॉमी, टेक्नोलॉजी, एकाउंटेबिलिटी और सतत विकास में महत्वपूर्ण विकास होने वाला है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइंस एंड टेक्नोलॉजी और ए.आई. पर विशेष ध्यान रहता है। ए.आई. के उपयोग से कई उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इनोवेशन नीति के साथ ए.आई. टेक्नोलॉजी को विकसित करने का रोड मैप तैयार किया गया है। ए.आई. हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। कहा कि उद्योग, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, में नवाचार का प्रमुख कारण ए.आई बन रहा है, ए.आई. के उपयोग को बढ़ा कर इन क्षेत्रों में सफलता की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है, इसका प्रमाण है कि सतत विकास लक्ष्यों के सूचकांक में राज्य ने पहला स्थान प्राप्त किया है। कहा कि राज्य में आपदा, क्लाइमेट चेंज को और अधिक समझने में ए.आई. की मदद से प्रभावी ढ़ंग से कार्य किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से बेहतर समन्वय बनाकर प्रदेश में ए.आई. के अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न संस्थानों, इंस्टीट्यूट के सहयोग से ए.आई. के लिए प्रभावी तंत्र बनाने पर कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, सचिव नितेश झा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत समेत विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News