ऋषिकेश- अंगदान दिवस पर एम्स में 3 अगस्त को होंगे कई कार्यक्रम

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष में 3 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए एम्स में यूरोलाॅजी विभाग के हेड डाॅ. अंकुर मित्तल ने बताया कि आम लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह एम्स के गेट नंबर 2 से आस्था पथ पर जन जागरूकता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उक्त विषय पर ही शनिवार को ही यूरोलाॅजी ओपीडी में सुबह 10 बजे से पब्लिक अवरनेस और संस्थान के गेट नंबर एक में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया जायेगा। जबकि काॅलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से भी अंगदान के प्रति जन जागरूकता लायी जायेगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News