ऋषिकेश- ASI गिरवीर सिंह का निधन, SSP-SP सिटी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त अपर उप निरीक्षक गिरवीर सिंह का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत गिरवीर सिंह लंबे समय से बिमार थे और वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन थे। दिवंगत गिरवीर सिंह के पार्थिव शरीर को आज उनके नेहरुग्राम स्थित आवास पर पूरे राजकीय सम्मान ले साथ अंतिम सलामी दी गयी। देहरादून एसएसपी ने दिवंगत गिरवीर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामाना की और दिवंगत गिरवीर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एमपी सिटी भी मौजूद रहे। एसएसपी देहरादून ने दिवंगत गिरवीर सिंह जी के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की ओर से उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
दिवंगत गिरवीर सिंह वर्ष 1984 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में अपर उप निरीक्षक के पद पर पुलिस लाइन देहरादून में तैनात थे। दिवंगत गिरवीर सिंह अपनी पत्नी एवं दो पुत्रों के साथ अपर राजीव नगर, नेहरू ग्राम, देहरादून में निवासरत थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News