ऋषिकेश- गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के ऊपर

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र में रात भर लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
बृहस्पतिवार को मुनि की रेती, तपोवन और त्रिवेणी घाट पर गंगा घाटों से ऊपर बहती रही। त्रिवेणी घाट पर गंगा के जलस्तर की चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। जबकि सुबह से गंगा का जलस्तर 339.70 पर बह रही है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News