ऋषिकेश- श्यामपुर से ऋषिकेश तक रंग-बिरंगे पौधों से गुलजार होगा हाईवे

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्यामपुर से ऋषिकेश के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग जल्द ही पाम ट्री और रंग-बिरंगे आकर्षक पौधों से गुलजार नजर आएगा। एमडीडीए की ओर से राजमार्ग सौंदर्यीकरण के तहत एनएच के डिवाइडर पर पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एमडीडीए के उद्यान विभाग की ओर से आईडीपीएल गेट से कोयलघाटी तक करीब पांच किमी की दूरी में डिवाइडर पर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू किया गया था। जिसके तहत निजी एजेंसी को हायर कर प्राधिकरण की ओर से मेट्रो सिटी दिल्ली की तर्ज पर डिवाइडर पर लोहे की सुरक्षा फेसिंग लगाई गई हैं। डिवाइडर फेंसिंग पर आबादी क्षेत्र में तीन-तीन फीट का रास्ता भी लोगों की पैदल आवाजाही के लिए छोड़ा गया है। योजना के तहत डिवाइडर फेसिंग के बीच में पाम ट्री और हर 50 फीट के बाद विभिन्न प्रजाति के आकर्षक रंग-बिरंगे पौधे लगाने शुरू कर दिए गए हैं। संबंधित एजेंसी इन पौधों की सही देखभाल करने में कामयाब रही तो बरसात के मौसम के बाद पाम ट्री सहित कई रंग-बिरंगे पौधे डिवाइडर के साथ राजमार्ग की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। एमडीडीए इस सौंदर्यीकरण कार्य पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। निर्माण कार्य दिसंबर माह तक पूरा किया जाना है।
_ डिवाइडर पर रंग-बिरंगे और आकर्षक पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। बरसात के मौसम में इन पौधों को पूरी तरह से विकसित होने में सहायता मिलेगी। संबंधित एजेंसी को पौधों और फेसिंग की देखरेख के साथ निर्धारित समय में कार्य पूरा करने को कहा गया है। कार्य पर नियमित निगरानी भी रखी जा रही है। – एआर जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी, एमडीडीए

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News