ऋषिकेश- ऋषिकेश में लोगों का ब्रेन डिटॉक्स कर रहे बागेश्वर धाम बाबा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ब्रेन डिटॉक्स (ऊर्जा संचय) ऐसी उपचार पद्धति है, जिसमें ध्यान साधना के बल पर विचारों की शुद्धि की जाती है।
देश में राजनेताओं को इस पद्धति को अपनाने की सबसे ज्यादा जरूरत है, ताकि धर्म, जातिवाद आधारित विचार नष्ट हो सकें। कहा कि अब पर्चा दिखाने से देश का भला नहीं होने वाला, बल्कि ब्रेन डिटॉक्‍स के माध्यम से भारतीयों का आध्यात्मिक व बौद्धिक विकास किया जाएगा। तब निश्चित रूप से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
ब्रेन डिटाॅक्स में हर समस्या का समाधान _
स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में पत्रकारों से बातचीत में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ब्रेन डिटाॅक्स में हर समस्या का समाधान करने की क्षमता है। कहा कि उन्होंने इस पद्धति का पहला प्रशिक्षण शिविर बागेश्वर धाम में लगाया था, अब दूसरा शिविर परमार्थ निकेतन में लगाया गया है। कहा कि आज बच्चे व बड़े प्रतिदिन औसतन छह घंटा मोबाइल फोन प्रयोग करते हैं, जिससे मानसिक व अन्य विकार उत्पन्न हो रहे हैं। मनुष्यों के विचारों में अशुद्धि व व्यक्तित्व का पतन हो रहा है। ऐसे में ब्रेन डिटॉक्स पद्धति मनुष्य को ध्यान साधना के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है, जिससे मनुष्य के मन-मस्तिष्क में सकारात्मक विचार व ऊर्जा उत्पन्न होते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में अपने अनुभवों पर कहा कि देश-दुनिया में अनेक पर्वत हैं, लेकिन केदारनाथ सिर्फ उत्तराखंड में है। ऐसे ही गंगा नदी भी सिर्फ उत्तराखंड में है, ध्यान साधना के लिए इससे पवित्र स्थल कोई नहीं।

%d bloggers like this:
Breaking News