ऋषिकेश- हरिद्वार-ऋषिकेश में चेतावनी रेखा के पार बह रही गंगा, पुलिस ने घाटों पर लोगों को किया अलर्ट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।
मुनि की रेती, तपोवन और त्रिवेणी घाट पर गंगा घाटों से ऊपर बहती रही। त्रिवेणी घाट पर गंगा के जलस्तर की चेतावनी रेखा 339.50 मीटर है। दोपहर से यहां गंगा 339.52मीटर पर बह रही है। जबकि खतरे का निशान 340.50 मीटर है।

%d bloggers like this:
Breaking News