ऋषिकेश- करगिल विजय दिवस की 25वीं बरसी पर शहीदों को पीएम मोदी का नमन
त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ पीएम मोदी करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ में शामिल होने के लिए 26 जुलाई को लद्दाख में हैं। पीएम ने सबसे पहले द्रास पहुंच शहीदों को नमन किया. इससे पहले लद्दाख के उपराज्यपाल एवं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा ने प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में की गई तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। भारत ने साल 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध पर विजय हासिल की थी. भारत की जीत की ‘रजत जयंती’ के अवसर पर 24 से 26 जुलाई तक करगिल जिले के द्रास में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी करगिल युद्ध स्मारक पहुंचे और करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह मे शामिल हुए. पीएम मोदी द्रास ब्रिगेड हेलीपैड पर उतरें, जहां सेना के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
करगिल में सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई _ पीएम मोदी
करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “करगिल में हमने केवल युद्ध नहीं जीता था। हमने सत्य, संयम और सामर्थ का अद्भुत परिचय दिया था। भारत उस समय शांति के लिए प्रयास कर रहा था. बदले में पाकिस्तान ने फिर एक बार अपना अविश्वासी चेहरा दिखाया लेकिन सत्य के सामने असत्य और आतंक की हार हुई।
पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा _
पीएम मोदी
करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पाकिस्तान ने अतीत में जितने भी दुष्प्रयास किए उसे मुंह की खानी पड़ी लेकिन पाकिस्तान ने अपने इतिहास से कुछ नहीं सीखा है. वो आतंकवाद के सहारे अपने आप को प्रासंगिक बनाए रखने का प्रयास कर रहा है. लेकिन आज जब मैं उस जगह से बोल रहा हूं जहां आतंक के आकाओं को मेरी आवाज सीधे सुनाई पड़ रही है मैं आतंकवाद के इन सरपरस्तों को कहना चाहता हूं कि उनके नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। आतंकवाद को हमारे जाबाज पूरी ताकत से कुचलेंगे, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थियां पहले से अलग है, ऐसे में हमारी सेना को हथियारों और उपकरणों के साथ कार्यशाली और व्यवस्थाओं में आधुनिक होना चाहिए। इसलिए देश डिफेंस सेक्टर में बड़े बदलाव की राह देख रहा था। सेना भी इसकी मांग कर रही थी। लेकिन बदकिस्मती से इसे पहले इतना महत्व नहीं दिया गया. बीते दस सालों में हमने इस क्षेत्र को अपनी प्राथमिकता बनाई. आज हमारी सेना ज्यादा सक्षम हुई है और आत्मनिर्भर भी हो रही है।
लद्दाख के विकास पर जोर _ पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार निरंतर इस क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है. बीते पांच वर्षों में हमने लद्दाख के बजट को 1100 करोड़ से बढ़ाकर 6000 करोड़ कर दिया. ये पैसा आज लद्दाख के लोगों के विकास में, सुविधाएं बढ़ाने में काम आ रहा है. बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार समेत लद्दाख में हर दिशा में दृश्य और परिदृश्य बदल रहा है. जल जीवन मिशन की वजह से लद्दाख के 90 फीसद से ज्यादा घरों में पाइप से पीने का पानी पहुंच रहा है. लद्दाख के युवाओं को बढ़िया शिक्षा मिले, इसके लिए सिंधु सेंट्रल यूनिवर्सिटी का निर्माण हो रहा है. फोर जी नेटवर्क का विस्तार भी हो रहा है. जोजिला टनल का काम भी जारी है. नेशनल हाइवे पर भी ऑल वेदर कनेक्टिविटी हो जाएगी.
आतंकवाद को हमारे जवान पूरी ताकत से कुचलेंगे : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद को हमारे जवान पूरी ताकत से कुचलेंगे, दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. लद्दाख हो या फिर जम्मू-कश्मीर. विकास के सामने आ रही हर चुनौती को भारत परास्त कर के ही रहेगा. कुछ ही दिन बाद इस 5 अगस्त को आर्टिकल 370 का अंत हुए 5 साल पूरे होने जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर आज नए भविष्य की बात कर रहा है. बड़े सपनों की बात कर रहा है. यहां की पहचान जी20 जैसी ग्लोबल समिट की अहम बैठक के लिए हो रही है. जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख में टूरिज्म सेक्टर भी बढ़ रहा है. दशकों बाद कश्मीर सिनेमा हॉल खुला है. धरती का हमारा स्वर्ग शांति और सोहार्द की तरफ बढ़ रहा है. विकास की नई धारा बनी है. शिंकुला टनल के निर्माण का काम शुरू हुआ है. इसके जरिए लद्दाख हर मौसम में पूरे देश से कनेक्ट रहेगा।
