ऋषिकेश- उत्तराखंड में पी एम आवास योजना के तहत 20 हजार परिवारों को मिलेगा घर

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के लोगों की एक बार फिर से उम्मीद जगी है। केंद्रीय बजट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघर लोगों को किफायती आवास उपलब्ध करवाने के लिए प्रावधान किया गया है। ऐसे में अब एमडीडीए और आवास विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए नगर निगम में आवेदन करने वाले बीस हजार से ज्यादा परिवारों को अपना घर मिलने की उम्मीद जगी है। बता दें कि देहरादून नगर निगम में करीब बीस हजार परिवारों ने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया है। अब तक एमडीडीए 464 परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध भी करवा चुका है। धौलांस में 240 परिवारों को आवंटन हुआ है, लेकिन अभी निर्माण पूरा नहीं होने के कारण लोग वहां शिफ्ट नहीं हो सके हैं। इसके अलावा भी हजारों की संख्या में आवासीय योजना के दायरे में आने वाले परिवार घर मिलने की उम्मीद में बैठे हैं। केंद्र से राज्य सरकार के माध्यम से बजट उपलब्ध करवाए जाने के बाद एमडीडीए नई आवासीय योजनाओं पर काम शुरू कर सकता है। तो वहीं प्राधिकरण इसके लिए सभी तरह के विकल्प तलाश रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जल्द नई आवासीय योजनाओं के लिए जगह चिन्हित की जा रही हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News