ऋषिकेश- मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए 26 जुलाई को भी बंद रहेंगे जिले में सभी स्कूल

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए 26 जुलाई को भी बंद रहेंगे जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र,आदेश जारी कर दिए गए हैं।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए एक बार फिर से देहरादून डीएम ने स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी सोनिका के आदेश के मुताबिक मौसम विभाग ने भारी वर्षा के साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए 26 जुलाई शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुपालन की जिम्मेदारी मुख्य शिक्षा अधिकारी के साथ ही जिला कार्यक्रम अधिकारी को दी गई है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News