ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि भावांजलि शब्दांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि हमें अमर शहीद श्रीदेव सुमन के आदर्शो पर चलते हुए उनके बलिदान को याद रखना होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता वीरपाल सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई नरेन्द्र सिंह रावत ,एनसीसी अधिकारी मेजर सुशील रावत, ज्योति किरण लोहनी, नगर समन्वयक (सेवक) एनएसएस मनोज कुमार गुप्ता ,ऋषिराम उनियाल, सुशील सैनी सीडी डंगवाल ललित मोहन जोशी, सुनीता पवार, सरोज लोचन , माधुरी रावत , बी पी सती , राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मुकेश शाह, ललित कुमार चौहान, राजेश नेगी सहित समस्त विद्यालय परिवार ने प्रतिभाग किया।

%d bloggers like this:
Breaking News