ऋषिकेश- घर के आंगन में खेल रही 9 साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार

त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ घर के आंगन में खेल रही 9 साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। 9 साल की बच्ची पूनम का शव घटना के 3 घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियों में मिला। इस खबर से घर समेत गांव में कोहराम मचा हुआ है. ग्रामीणों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की 9 साल की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी। लेकिन जब वो लौटी तो उसके होश उड़ गए। शाम 4 बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। बाकी बच्चे कमरे सो रहे थे लेकिन पूनम कही नही दिखी। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम नहीं मिली। गांव‌ के लोगों ने भी पूनम को ढूंढा तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले। शाम 6 के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला। जानकारी मिली है कि पूनम कक्षा 4 में पढ़ती थी। उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। वहीं घटना कि सूचना मिलने पर विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। मृतक का शव बरामद किया गया । गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News