ऋषिकेश- केदारनाथ ट्रैकिंग रूट पर भूस्खलन, तीन लोगों की गई जान, कई घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग _ उत्तराखंड के केदारनाथ ट्रैकिंग रूट पर भूस्खलन की वजह से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे गौरीकुंड-केदारनाथ ट्रैकिंग रूट पर चिरबासा इलाके के पास हुआ। पहाड़ी से अचानक मलबा और भारी पत्थर गिरने लगे जिस वजह से तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि रविवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम ट्रैकिंग मार्ग पर भूस्खलन के बाद तीन लोगों की जान चली गई जबकि कुछ लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे गौरीकुंड-केदारनाथ ट्रैकिंग रूट पर चिरबासा इलाके के पास हुआ। पहाड़ी से अचानक मलबा और भारी पत्थर गिरने लगे जिस वजह से यह हादसा हुआ।

%d bloggers like this:
Breaking News