ऋषिकेश- बच्चों का स्वास्थ्य हमारी स्वस्थ समाज की परिकल्पना और भविष्य _ डॉ. सरिता स्याल
त्रिवेणी निज 24
ऋषिकेश _ बच्चों का स्वास्थ्य हमारी स्वस्थ समाज की परिकल्पना और भविष्य है। इसलिए, उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समय पर पहचानना और समयबद्ध चिकित्सकीय परामर्श और समाधान करना अत्यंत आवश्यक है। एम्स,ऋषिकेश शल्य चिकित्सा विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सरिता स्याल का मानना है कि बच्चों के शरीर में किसी भी प्रकार की वृद्धि, हरे रंग की उल्टी आना, शौच के साथ खून आना या पेट में दर्द जैसे लक्षणों को अक्सर हल्के में लिया जाता है, जो कि बाल शल्य चिकित्सा संबंधी समस्याओं के संकेत हो सकते हैं। लिहाजा इस तरह के लक्षणों को अनदेखा करना बच्चों के जीवन के लिए घातक साबित हो सकता है। चिकित्सक का अभिभावकों को सुझाव है कि बच्चों में इस तरह की शिकायत सामने आने पर उनकी समस्या की अनदेखी हरगिज नहीं करें और तत्काल बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण अनुभवी शल्य चिकित्सक से कराएं। एम्स संस्थान की विशेषज्ञ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. सरिता स्याल का मानना है कि इस बाबत नीचे उल्लिखित निम्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर, हम बच्चों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर सकते हैं और उन्हें एक स्वस्थ भविष्य प्रदान कर सकते हैं। आइए, हम सभी मिलकर इस दिशा में काम करें और अपने बच्चों को एक स्वस्थ और खुशहाल जीवन दें।
