ऋषिकेश- लेह लद्दाख़ बॉर्डर पर उत्तराखण्ड के एक जवान की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तरकाशी _ लेह-लद्दाख बॉर्डर पर तैनात उत्तरकाशी जिले के बड़कोट सरनौल निवासी सैनिक श्रवण चौहान की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। उनके बलिदान पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया है।
श्रवण कुमार चौहान पुत्र शूरवीर सिंह चौहान भारतीय सेना की 14 गढ़वाल राइफल्स में लेह -लद्दाख बॉर्डर पर थे। अचानक स्वास्थ्य खराब होने से सेना ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है। जवान का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह चंडीगढ़ लाया गया है। चंडीगढ़ से भारतीय सेना की एंबुलेंस से सड़क मार्ग होते उनके पैतृक गांव सरनौल लाया जा रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News