ऋषिकेश- अब फेरी और ठेली वालों को मिलेंगे पहचान पत्र

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- अब उत्तराखंड में फेरी और ठेली वालों को पहचान पत्र दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर शहरी विकास निदेशालय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर विकास निदेशायल द्वारा प्रदेश की निकायों के नगर आयुक्त, अधिशासी अधिकारियों को जारी पत्र में फेरी व ठेली वालों का विवरण जुटाने और पहचान पत्र जारी कर इन्हें अनिवार्य रूप से ठेली व फड़ पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी विकास निदेशक नितिन सिंह भदौरिया द्वारा इस संबंध में नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत नगरीय फेरी व्यवसायियों की फेरी व ठेली में पहचान प्रदर्शित करने के लिए विवरण जुटाएं। उन्होंने बताया कि पहचान पत्र में फेरी व्यवसायी का कोड, नाम, पता, फ़ोटो के साथ ही परिवार के किसी भी नाम निर्देशिता का नाम, श्रेणी (चल या अचल) के अतिरिक्त फेरी क्षेत्र जहां परिचय पत्र स्वामी को स्थिर या चल फेरी की अनुज्ञा के साथ ही अनुज्ञति की विधिमान्यता का विवरण मांगा जाए।

%d bloggers like this:
Breaking News