ऋषिकेश- केदारनाथ सोना चोरी मामले में स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद के आरोप को मंदिर समिति का जवाब

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ केदारनाथ मंदिर से सोना चोरी मामले पर दिए स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद के बयान से सियासत एक बार फिर गरमा गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद से धर्म प्रचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को राजनीतिक बयानबाजी छोड़कर धर्म प्रचार में हाथ बटाना चाहिए। एक संन्यासी को जनता के बीच भ्रांति फैलाना शोभा नहीं देता है। केदारनाथ धाम मामले के बीच आए स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को कांग्रेस का एजेंट न बनने की नसीहत दे दी है। उन्होंने कहा कि यदि स्वामी जी को केदारनाथ मामले पर संशय हो तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकते हैं या जांच की मांग कर सकते हैं। इस तरह बयान बाजी करके धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंचती है।
केदारनाथ मंदिर का सोना कहां गया _
दरअसल स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद ने बीते दिनों एक बयान जारी कर कहा कि केदारनाथ में हुई सोने की चोरी का पर्दाफाश होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मंदिर से सोना कहां चला गया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस पर मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को संत के रूप में बने रहने की नसीहत दी। साथी उन्होंने कहा कि स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को कांग्रेस के एजेंडे को आगे नहीं बढ़ना चाहिए।
कोर्ट के जरिए करा लें जांच _
अजेंद्र अजय ने कहा कि वह अपने आप को संत कहते हैं और उस पद की गरिमा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को किसी प्रकार का संशय है तो वह सक्षम अधिकारियों अथवा न्यायालय में जाकर जांच की मांग करें और जांच करवा लें। इस प्रकार जनता के बीच भ्रांतियां फैलाना उचित नहीं है। मंदिर समिति के अध्यक्ष का कहना है कि स्वामी अवीमुक्तेश्वरानंद को नेताओं की तरह बयान बाजी नहीं करना चाहिए। वह संत हैं, उन्हें समाज कल्याण और जनकल्याण के काम करने चाहिए।

%d bloggers like this:
Breaking News