ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में योग मेडिसिन की कार्यशाला का आयोजन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में एम्स अस्पताल ऋषिकेश के माइंड बॉडी मेडिसियन सेंटर द्वारा योग मेडिसिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें योग के महत्व को बताते हुए वहां से आई टीम के सी द्वारा योग प्रदर्शन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी योग कराया गया इस अवसर पर बोलते हुए डॉ . वामा जैन , डॉ. अमित दास ने कहा कि योग स्वयं और समाज के लिए अत्यंत की उपयोगी है। क्योंकि योग साधक हमेशा स्वस्थ रहकर बिना किसी औषधि के अपने जीवन को जीता है और लंबी आयु प्राप्त करता है। योग एक ऐसा माध्यम है जो इस शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। इस अवसर पर थैरेपिस्ट बीना , अमन जुयाल आदि ने योग की विभिन्न टिप्स दी । विधालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विधालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह द्वारा उपस्थित सभी का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि आज एम्स अस्पताल ऋषिकेश के योग विभाग द्वारा बच्चों को योग की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बीरपाल सिंह रावत, एन.एस. रावत, विजय पाल सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, ललित मोहन जोशी सहित अन्य छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
