ऋषिकेश- भाजपा को बदरीनाथ और मंगलौर सीट दोनों पर मिली हार, कांग्रेस में जश्न

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ प्रदेश में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। मंगलौर सीट मंगलौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने और बदरीनाथ सीट पर लखपत सिंह बुटोला ने जीत दर्ज की है। बता दें कि मंगलौर में 69.73 प्रतिशत और बदरीनाथ में 52.26 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मतदान प्रतिशत गिरा _
2022 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान प्रतिशत काफी कम रहा है। मंगलौर में 68.24 प्रतिशत और बदरीनाथ में 51.43 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया था। जबकि 2022 के विधानसभा चुनाव में मंगलौर में 75.95 प्रतिशत और बदरीनाथ में 65.65 प्रतिशत मतदान हुआ था।

%d bloggers like this:
Breaking News