ऋषिकेश- नव-नियुक्त सचिव आईएएस नितेश झा ने विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से की

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ शहरी विकास विभाग के नव नियुक्त सचिव आईएएस नितेश झा ने विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान कावड़ यात्रा की हरिद्वार और ऋषिकेश में व्यवस्था को लेकर निर्देशित किया।
विधानसभा देहरादून में हुई मुलाकात के दौरान डॉ अग्रवाल ने कहा कि शहरी विकास विभाग में संचालित प्रोजेक्टों पर नवाचार किया जाए। डॉ अग्रवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव से पूर्व, आरक्षण आदि प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। डॉ अग्रवाल ने यह भी कहा कि मानसून में नगर निकायों में इंतजाम उचित हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई को लेकर मॉनिटरिंग की जाए। जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोकथाम हो सके।

%d bloggers like this:
Breaking News