ऋषिकेश- रेलवे ने दिया सीनियर सिटीजन नागरिकों को तोहफा, अब फ्री में यात्रा करेंगे बुजुर्ग नागरिक

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ मोदी सरकार 3.0 ने देश के सभी सीनियर नागरिकों को बेहतरीन तोहफा दिया है। जानकारी के अनुसार सभी वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकट में बड़ी छूट दी जा रही है। जिसके बाद लंबी यात्रा करने वाले सीनियर सिटीजन नागरिकों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। अगर आपके परिवार में बुजुर्ग नागरिक है आपके माता-पिता सीनियर सिटीजन में आते हैं तो आपके लिए बहुत अच्छी खबर है। सरकार ने सभी सीनियर सिटीजन नागरिकों को यहां पर एक अच्छा तोहफा दे दिया है। अब आप जब रेलवे में यात्रा करेंगे तो सीनियर सिटीजन नागरिकों को टिकट में भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके लिए अब उन्हें बहुत कम खर्च करना होगा या फिर खर्च करना ही नहीं होगा। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने कुछ समय पहले ही सीनियर सिटीजन नागरिकों के लिए रेलवे टिकट में छूट देना लागू कर दिया था। बाद में इसे किसी वजह से बंद कर दिया गया था। लेकिन मोदी सरकार 3.0 आने के बाद में अब इसे फिर से लागू कर जा रहा है। अब देश में निवास करने वाले करोड़ों की संख्या में सीनियर सिटीजन रेलवे में बहुत ही कम खर्च करके यात्रा कर पाएंगे।
4 साल पहले बंद कर दी गई थी योजना _
भारत सरकार द्वारा शुरू की गई इस सरकारी योजना को 4 साल पहले बंद कर दिया गया था। रेलवे ने सीनियर सिटीजन को मिलने वाले रेल किराए टिकट की बंपर छूट को बंद कर दिया था। लेकिन 4 साल बाद आप फिर से इस योजना को शुरू किया जा रहा है। अब आप स्लीपर क्लास में बिना किसी परेशानी के इस योजना के अंतर्गत टिकट खरीद कर सफर कर सकते हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News