ऋषिकेश- 72 साल बाद सावन में बन रहा ये शुभ संयोग, सोमवार को समापन और शुरुआत दोनों

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- सावन का पवित्र महीना आने वाला है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पूरे महीने में भक्त श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। इस बार सावन की शुरुआत और समाप्ति दोनों ही सोमवार से हो रही है। यह घटना करीब 72 साल बाद घट रही है, जो इसे और भी खास बनाती है। इस बार सावन में पांच सोमवार होंगे, जो भगवान शिव की पूजा के लिए अति उत्तम माने जाते हैं। वहीं इस बार सावन माह में 5 सोमवार होने वाले हैं। इस बार सावन की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इस दिन सुबह से शाम तक प्रीति योग रहेगा. सावन माह 19 अगस्त को संपन्न होगा। सावन की शुरुआत और समापन सोमवार से होना दुलर्भ संयोग है। 72 साल बाद सावन में ऐसा योग बन रहा हैं, जिसमे सावन की शुरुआत और अंत भी सोमवार से हो रही हैं। इस बार सावन माह 29 दिनों का होने वाला है पहला सोमवार 22 जुलाई , दूसरा 29 तीसरा , 5 अगस्त, चौथा 12 और पांचवां व अंतिम सोमवार 19 अगस्त को पड़ेगा। पिछले साल सावन में आठ सोमवार पड़े थे। ऐसा अधिक मास होने से हुआ था। चातुर्मास भी चार की जगह पांच माह का रहा था। आषाढ़ शुरू हो चुका है. इसके साथ जुलाई से विवाह के मुहूर्त भी प्रारंभ हो जाएंगे। इस माह भडल्या नवमी अबूझ मुहूर्त के साथ 6 अन्य मुहूर्त हैं। भडल्या नवमी 15 जुलाई को है। उसके बाद 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस कारण मांगलिक कार्यों पर प्रतिबंध लग जाएगा। मई और जून में शुभ मुहूर्त नहीं थे जुलाई में 9, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 तारीख को शादी-ब्याह के साए हैं। देवशयनी एकादशी के बाद चातुर्मास के कारण 17 जुलाई से 25 नवंबर तक शुभ लग्न नहीं है।

%d bloggers like this:
Breaking News