ऋषिकेश- ऋषिकेश में सभी घाटों पर चेतावनी जारी, रात को घाट पर न जाएं

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद सभी घाटों पर चेतावनी जारी कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद सभी घाटों पर यात्रियों को सचेत किया जा रहा है। घाटों पर कोई भी व्यक्ति रात को ना रहे। बता दें कि त्रिवेणी घाट आरती स्थल तक नदी का जलस्तर पहुंच गया है। फिलहाल हालत सामान्य है। सभी आम जनमानस को जल पुलिस, एसडीआरएफ टीमों द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। आज चारधाम यात्रा भी स्थगित कर दी गई है। लोगों घरों में रहने और यात्रा से बचने की सलाह दी है।

%d bloggers like this:
Breaking News