ऋषिकेश- 22 साल के अग्निवीर ने की आत्महत्या, सरकारी इंसास राइफल से माथे के बीच में मारी गोली
त्रिवेणी न्यूज 24
आगरा _ 22 साल के अग्निवीर ने सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अग्निवीर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। अग्निवीर का नाम श्रीकांत कुमार चौधरी है जो एयरफोर्स स्टेशन के तकनीकी क्षेत्र में तैनात थे. रात करीब डेढ़ बजे जवान ने सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली। श्रीकांत कुमार चौधरी 22 साल के थे. अग्निवीर के आत्महत्या करने की खबर एयरफोर्स स्टेशन में मिलने के बाद कई अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद शाहगंज थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। 22 साल के श्रीकांत चौधरी डेढ़ साल पहले अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए थे। वर्तमान में आगरा वायुसेना परिसर में तैनात थे। रात करीब डेढ़ बजे श्रीकांत ने परिसर में ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से माथे के बीच में गोली मार ली जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सुबह सात बजे वायुसेना स्टेशन की ओर से अग्निवीर के आत्महत्या की जानकारी मिली। पुलिस से बातचीत पर स्वजन ने बताया कि श्रीकांत से एक दिन पहले ही बात हुई थी। परिवार के लोगों से बातचीत में वह सामान्य लग रहा था । कहीं से ऐसा नहीं लग रहा था कि वह तनाव में था। हालांकि अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। स्वजन शव को अंतिम संस्कार के लिए शाम को बलिया लेकर चले गए थे।
