ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया कैबिनेट कमेटियों का गठन

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ केंद्रीय मंत्रिमंडल के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कैबिनेट कमेटियों का भी गठन कर दिया है। कैबिनेट की नई कमेटियों में राजग के सहयोगी टीडीपी, जदयू एवं जदएस समेत कई दलों के मंत्रियों को जगह मिली है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति में सिर्फ दो सदस्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह शामिल हैं। अमित शाह सभी कैबिनेट समितियों में शामिल किए गए हैं तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी कई कमेटियों में रखा गया है।
सुरक्षा मामलों की कमेटी में इन दिग्गज नेताओं के नाम _
कैबिनेट की सबसे प्रमुख सुरक्षा मामलों की कमेटी में राजनाथ सिंह के साथ अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को शामिल किया गया है। राजनीतिक मामलों की कमेटी में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के जीतनराम मांझी, टीडीपी के राममोहन नायडू एवं भाजपा की अन्नपूर्णा देवी को सदस्य बनाया गया है।
विभिन्न कमेटियों के सदस्य _
कैबिनेट की नियुक्त समिति
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह
आवास संबंधी समिति _
अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण, शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य- डॉ. जितेंद्र सिंह

%d bloggers like this:
Breaking News