ऋषिकेश- चंपावत में आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग में ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तराखंड प्रांत का चार दिवसीय ‘प्रांत अभ्यास वर्ग’ अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, रा.स्व.सं. के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र, अभाविप पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा, महाकौशल प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, भारतीय एग्रीविजन प्रमुख विक्रम फरश्वाण, प्रांत संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल, प्रांत अध्यक्ष डॉ ममता सिंह की उपस्थिति में 25 से 28 जून के दौरान चंपावत में संपन्न हुआ। वर्ग में पंच परिवर्तन, कार्य पद्धति, आचार पद्धति एवं परंपरा, परिसर कार्य, कार्यकर्ता व्यवहार एवं विकास, प्रवास बैठक एवं संपर्क, सदस्यता, कार्यकारिणी गठन, आयाम कार्य एवं गतिविधि आदि विषयों पर सत्र चले और तत्पश्चात क्षेत्र, विभाग एवं जिला के कार्यकर्ताओं के विभागों का आवंटन हुआ जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं में मनीष राय को हरिद्वार विभाग के संगठन मंत्री का दायित्व तथा कोमल मेहरा को विभाग छात्रा प्रमुख का दायित्व सोंपा गया।
वहीं रामगोपाल रतूड़ी को जिला प्रमुख ऋषिकेश, मोहित डंगवाल को जिला संयोजक तथा अक्षत बिजल्वाण को जिला सह संयोजक बनाया गया है। सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने नए दायित्व को स्वीकार करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और विशेष रूप से संगठन और छात्र हित के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।
