ऋषिकेश श्यामपुर में पंचायत स्तर पर पहली बार ऑनलाइन वेबसाइट लांच।

ऋषिकेश जिला पंचयात स्तर पर श्यामपुर में जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर पहली बार जन समस्याओं के निराकरण के लिए zilapanchayat.in वेबसाइट लांच की है l उन्होंने कहा कि जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम वासी इस वेबसाइट से सीधा जुड़ सकते हैं और अपनी शिकायत घर बैठे पंचायत में सभी सदस्यों तक पहुंचा सकते हैं
इस वेबसाइट पर लोगों की समस्याएं देखी जाएगी और उसका निराकरण किया जायेगा।
इसके अलावा वेबसाइट में बेरोजगार युवाओ के लिए भी विशेस विकल्प दिया गया है इसमें बेरोजगार युवा रोजगार के लिए अपना बायोडाटा भेज सकते हैं।
