ऋषिकेश- लगभग 84 ग्राम स्मैक के साथ गैंगस्टर पुलिस की गिरफ्त में

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर 01 नशा तस्कर को भल्ला फार्म श्यामपुर से एवेंजर मोटरसाइकिल पर 84 ग्राम अवैध स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त कोतवाली ऋषिकेश का गैंगस्टर है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थों/ अवैध शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
नाम पता अभियुक्त –
1- मारकंडे जायसवाल पुत्र स्व० उमेश जायसवाल निवासी गली नंबर 02, न्यू त्रिवेणी कॉलोनी,ऋषिकेश।
पुलिस टीम में –
1- उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट
2- उ0नि0 पंकज कुमार, चौकी प्रभारी श्यामपुर
3- का0 दिनेश मेहर
4- का0 अभिषेक
5- का0 विकास
6- का0 तेज सिंह
7- का0 शीशपाल.

%d bloggers like this:
Breaking News