ऋषिकेश- नगर निगम ऋषिकेश में बनाई जाएगी 21 सड़कें, प्रशासन ने शुरू की कवायद, सुधरेगा जनता का आवागमन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ऋषिकेश शहर की टूटी-फूटी सड़कों को अब चकाचक किया जाएगा। इन सड़कों पर वाहन हिचकोले खाकर चलते । इना खस्ता हालत सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम प्रशासन की तरफ से ई निविदा जारी कर दी गई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश शहर के नगर निर्गमन की सड़कों की हालत बहुत बुरी हो चुकी थी। इन्हें सड़कों पर यातायात काफी ज्यादा बाधित होता है। लोगों को अपना सफर तय करने में या ज्यादा समय गवाना पड़ता है। नगर निगम की इन 21 खस्ताहालत सड़कों को अब चकाचक किया जाएगा। नगर निगम के अलग-अलग वार्डों में 18.37 करोड रुपए खर्च करके 21 टूटी फूटी सड़कों को कायाकल्प किया जाएगा। इन 21 सड़कों की पिछले 1 साल से खस्ताहालत बनी हुई है। प्रशासन की तरफ से निविदा जारी कर दी गई है। इन खस्ता हालत सड़कों का निर्माण विद्या की कार्य प्रणाली पूरी होने के बाद शुरु कर दिया जाएगा। नगरनिगम क्षेत्र के बापूग्राम, मीरानगर और शिवाजीनगर वार्डों की सड़कों की स्थिति लगभग एक वर्ष से बदतर है। गड्ढेयुक्त और उखड़ी सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है। साथ ही, हर दिन इन सड़कों पर दोपहिया चालक और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोग कभी लिखित में नगर निगम प्रशासन को इस समस्या को लेकर धरना देते हैं। पुरानी सड़कों को ठीक करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने पहल की है।
ई-निविदा आमंत्रित _
नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत, निकाय के विभिन्न वार्डों में 21 सड़कों को सुधारने के लिए अवस्थापना विकास निधि से 18.37 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है। नगर निगम ने सड़कों को सुधारने के लिए एक ई-निविदा आमंत्रित की है। बताया कि ई-निविदा प्रक्रिया अच्छी तरह चल रही है। देवभूमि ऋषिकेश संघर्ष समिति ने नगर निगम क्षेत्र के बापूग्राम, मीरा नगर, शिवाजी नगर आदि वार्डों में आंतरिक सड़कों के निर्माण की मांग की। आंदोलन के संयोजक अरविंद हटवाल ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के बारे में कई बार लिखित शिकायत देकर नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। उसने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन चलेगा। धरने में सुरेश चंद्र, उदय सिंह गुसांई, सुमित्रा रावत, मोहित सेमवाल, सुनील पाल, हरपाल सैनी, अमित चौहान, राजेश पयाल आदि उपस्थित थे। सड़कों का निर्माण होने तक आंदोलनरत स्थानीय लोगों से नगर निगम के अधिशासी अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल ने संयम बरतने की अपील की है।

%d bloggers like this:
Breaking News