ऋषिकेश- ओम बिरला चुन लिए गए स्पीकर पद के लिए

त्रिवेणी न्यूज 25
नई दिल्ली _ एनडीए सरकार चाहती थी कि विपक्षी इंडिया गठबंधन लोकसभा स्पीकर के लिए ओम बिरला का समर्थन करे लेकिन सहमति नहीं बन पाई।
हालांकि बुधवार को ओम बिरला स्पीकर पद के लिए चुन लिए गए और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बधाई दी। ओम बिरला स्पीकर चुन लिए जाएंगे, यह पहले से ही पता था क्योंकि संख्या बल एनडीए के पास था। वहीं इंडिया ब्लॉक ने कांग्रेस से अपने सबसे अनुभवी सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को स्पीकर पद के लिए आगे किया था। मंगलवार को विपक्ष की ओर से कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और डीएमके के टीआर बालू की मुलाक़ात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से हुई ताकि स्पीकर पद के लिए दोनों ही खेमों के बीच सहमति बनाई जा सके लेकिन सहमति नहीं बनी थी। इसके बाद वेणुगोपाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वो संसदीय परंपरा को मानने से इनकार कर रही है, ये आम समझ है कि डिप्टी स्पीकर का पद विपक्ष को दिया जाता है।
कोडिकुन्निल सुरेश केरल से आठ बार सांसद रहे हैं और दलित समुदाय आते हैं। ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से तीन बार सांसद चुने गए हैं। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में सिर्फ़ तीन बार ही ऐसा हुआ है, जब स्पीकर के पद के लिए मतदान हुए हों, वरना इस पद पर हमेशा ही पक्ष और विपक्ष के बीच सहमति बन जाया करती है। इससे पहले 1952, 1967 और 1976 में स्पीकर के पद के लिए मतदान किए गए। मंगलवार को राहुल गांधी ने संसद से बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा था, “मोदी जी कहते हैं कि हमें मिल कर काम करना चाहिए. हम मिल कर काम करने को तैयार हैं लेकिन उनकी कथनी और करनी में फ़र्क़ है। हम सत्ता पक्ष के स्पीकर उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने डिप्टी स्पीकर विपक्ष को देने को कहा तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी ने उन्हें कॉल बैक करने को कहा था अब तक वो कॉल बैक नहीं आया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा अध्यक्ष किसी एक पार्टी का नहीं होता बल्कि सदन चलाने के लिए सर्वसम्मति से चुना जाता है। यह दुखद है कि कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जेडीयू के ललन सिंह ने कहा है कि विपक्ष ‘दबाव की राजनीति’ कर रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News