ऋषिकेश- चेन्नई से पहुंची उत्तराखंड स्पेशल ट्रेन. पर्यटकों का हुआ स्वागत।

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- मदुरई, चेन्नई से उत्तराखंड के लिए शुरू हुई केदार बद्री कार्तिक कोइल यथिराई एक्सप्रेस ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां पर पर्यटकों का स्वागत किया गया।
उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग एवं आई०आर०सी०टी०सी० द्वारा संयुक्त रूप से 20.जून को मदुरई, चेन्नई से उत्तराखण्ड के लिए संचालित की गयी। उत्तराखण्ड स्थित श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम और श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर आदि यात्रा की व्यवस्था पैकेज के रूप में आई०आर०सी०टी०सी० द्वारा की गयी है। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा उत्तराखण्ड में पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने हेतु आई०आर०सी०टी०सी० के सहयोग से गढ़वाल क्षेत्र की यात्रा हेतु केदार बद्री कार्तिक (मुरूगन) कोइल यथिराई नामक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गयी है। 20 जून को मदुरई, चेन्नई से शुरू होकर 165 यात्रियों के साथ योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुँच चुकी है। 12 रातें/13 दिनों की इस यात्रा में सभी यात्रियों को श्री केदारनाथ धाम, श्री बद्रीनाथ धाम और श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर आदि की यात्रा करायी जायेगी। साथ ही ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। ऋषिकेश पहुँचे यात्रियों का पहाड़ी रीति-रिवाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरान्त सभी यात्रियों द्वारा ऋषिकेश में प्रतिदिन आयोजित होने वाली सांयकालीन गंगा आरती का आनन्द प्राप्त किया गया। आज ये सभी यात्री ऋषिकेश से देवप्रयाग और फिर धारी देवी मन्दिर के दर्शन के उपरान्त रूद्रप्रयाग पहुँचेगे, जहाँ रात्रि विश्राम के बाद कल दिनांक 25.06.2024 को इन यात्रियों का एक दल श्री केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जबकि दूसरा दल श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर, रूद्रप्रयाग के दर्शन हेतु रवाना किया जायेगा। श्री केदारनाथ धाम के दर्शन करने वाले दल को दिनांक 26.06.2024 को श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर तथा श्री कार्तिक स्वामी मन्दिर के दर्शन को गये दल को श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कराये जायेंगे। इसके उपरान्त दिनांक
27.जून को सभी यात्रियों को श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन हेतु रवाना किया जायेगा।

%d bloggers like this:
Breaking News