ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर आयोजित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, पर्यावरण संरक्षण, योग समिति और पुरातन छात्र समिति के संयुक्त प्रावधान में योग शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथी योगीराज करणपाल द्वारा योग की शिक्षा दी गई योगाभ्यास कराया गया। योगीराज ने कहा कि सबसे अधिक महत्वपूर्ण औषधालय यदि कोई है तो हमारे घर की रसोई जिसमें सात्विक भोजन बनाया जाये श्रद्धा पूरक भोजन बनाया जाए और उसका सेवन किया जाए उससे बड़ा अमृत और कोई नहीं है। आयुर्वेद में कहा गया है कि दूध दही के साथ नमक खट्टा निषेध है लेकिन हम आज स्वाद के लालच में दूध दही मलाई सब एक साथ मिलकर सब्जियां बनाते हैं जो की एक विषाक्त भोजन है । हम स्वयं बीमारियों को न्यौता देते हैं और उसके बाद दवाइयों के सहारे जीवन यापन करते हुए अल्पायु में मृत्यु को अपने गले लगा लेते हैं। अपने संबोधन में वरिष्ठ प्रवक्ता पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना विजय पाल सिंह ने कहा कि इस वर्ष का विषय भी अपने में सार्थक है। योग स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य विद्या है इसलिए प्रतिदिन सभी को योग करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, ललित कुमार चौहान,मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, सुशील रावत एनसीसी अधिकारी पर्यावरण संरंक्षण एवं योग समिति के डॉ. सुधीर कुमार, कैलाश चंद्र जोशी, ओम प्रकाश गुप्ता, SMC अध्यक्ष श्रीमती अपर्णा सिंह, वाई एस यादव, कन्हैया प्रसाद, सरोज गुप्ता,नंदनी बड़थ्वाल,प्रतिभा, आर्यन, पीयूष पाल, सिमरन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में योगीराज करणपाल जी महाराज ने वृक्षारोपण भी किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुधीर कुमार तथा संचालन मनोज कुमार गुप्ता आचार्य मनुश्री ने किया।

%d bloggers like this:
Breaking News