ऋषिकेश- ब्याज का पैसा वसूलने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने वालों पर होगा एक्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ रवि बडोला हत्याकांड के बाद देहरादून एसएससी अजय सिंह ने ब्याज पर पैसा देने और अनाधिकृत रुप से लोगों से पैसा वसूलकर उनका उत्पीडन करने के मामले को लेकर सख्त चेतावनी दी है। एसएसपी ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। ‌एसएसपी देहरादून द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ब्याज का पैसा वसूलने के नाम पर लोगों का उत्पीड़न करने, रकम को दोगुना तिगुना करने का लालच देकर लोगों की रकम हड़पने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस कार्यालय की फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट(FFU) में शिकायत दर्ज होगी। एसएसपी ने प्राप्त शिकायतो पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। बता दें कि डोभाल चौक में हुए प्रकरण में स्थानीय लोगो द्वारा अभियुक्त सोनू भारद्वाज द्वारा ब्याज का काम करने, लोगों को ब्याज के नाम पर पैसा देने तथा उन्हें धमका कर उनका उत्पीड़न कर पैसा वसूलने की शिकायत की गई थी, इस संबंध में प्रारंभिक जांच में ऐसी किसी शिकायत का थाना स्तर पर प्राप्त होना नहीं पाया गया है, उक्त प्रकरण में यदि किसी व्यक्ति को अभियुक्त द्वारा ब्याज पर पैसा देने अथवा ज्यादा पैसे मांगने या पैसों के लिए उत्पीड़न करने से संबंधित कोई भी शिकायत देनी हो तो वह पुलिस कार्यालय में स्थापित फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट(FFU) को अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है, जिस पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त जनपद में ब्याज/ लेन देन का काम करने, जैसी स्कीमो अथवा रकम को दुगना तिगुना करने का लालच देकर लोगो की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले व्यक्तियों के संबंध में किसी भी व्यक्ति को यदि कोई शिकायत देनी हो तो वह पुलिस कार्यालय में स्थापित फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट(FFU) में अपना प्रार्थना पत्र दे सकता है, उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित जाँच करते हुए संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

%d bloggers like this:
Breaking News