ऋषिकेश- तमाम विरोधाभास के बावजूद एक जुलाई से लागू होंगे भारत के तीन नए कानून
त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ तकरीबन 159 साल पुराने अंग्रेजों के बनाए कानून अब से चंद दिनों के बाद ‘बीता हुआ कल’ बन जाएंगे। तमाम विरोधाभास के बावजूद 1 जुलाई से भारत के अपने तीन नए कानून लागू हो जाएंगे। इनमें हिट ऐंड रन का कानून भी है, जिसे लेकर देश व्यापी विरोध की आवाजें भी उठीं। खासकर ट्रक और ट्रांसपोर्ट से जुड़ी विंग ने विरोध किया।
पुलिस अधिकारी और कानून एक्सपर्ट ने बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने और सड़क सुरक्षा के लिए नए कानून बीएनएस की धारा 106(1), 106(2) हैं। इसके तहत हिट ऐंड रन की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए कठोर सजा का प्रावधान है। भ्रम है कि जुर्माने की राशि 10 लाख रुपये है। मगर यह पूरी तरह से गलत है। 10 साल की बढ़ी हुई सजा उन लोगों के लिए है, जो हिट ऐंड रन मामले की रिपोर्ट किए बिना भाग जाते हैं। अपराध अभी भी जमानती है, धारा 106 (1) के तहत मैजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा मुकदमा चलाया जा सकता है। फिलहाल विरोध को देखते हुए धारा 106 (2) के तहत 10 साल की कैद और जुर्माने के प्रावधान के संबंध में ट्रक ड्राइवरों की तरफ से उठाई गई आवाज पर सरकार ने ध्यान दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद यह क्लियर हुआ है कि ये नए कानून और प्रावधान अभी लागू नहीं किए गए हैं। धारा 106 (2) को लागू करने का निर्णय ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के परामर्श के बाद ही लिया जाएगा।3 नए कानून जो 1 जुलाई से लागू होंगे
1. भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023
2. भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023
3. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
